एन चंद्रबाबू नायडु, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश
आज, पूरी दुनिया में मौजूद हमारे लोग भारतीय होने पर गर्व करते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने उनके अंदर आशावाद की एक नई भावना पैदा की है। पूरी दुनिया उनकी ओर अब एक अलग नजरिये से देखने लगी है- अब वह दिन दूर नहीं है जब गरीबी में डूबे सपेरों के देश के बजाय दुनिया हम लोगों को डिजिटल वर्ल्ड के लीडर के रूप में जानेगी और चौथे औद्योगिक क्रांति की ओर आकर्षित होगी।