मैं केंद्र सरकार और माननीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी को जनहितैषी और प्रगतिशील बजट पेश करने के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। यह बजट माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के विजन को दर्शाता है। इसमें महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है, साथ ही अगले पाँच वर्षों में विकास के लिए छह प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की गई है। यह बजट राष्ट्रीय समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एक व्यापक और समावेशी खाका है, जो हमारे देश के लिए एक समृद्ध भविष्य का वादा करता है। इसके अतिरिक्त, यह हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, मध्यम वर्ग के लिए कर राहत लाता है। मैं इस बजट का स्वागत करता हूँ। #Budget2025