एन. चन्द्रशेखरन, चेयरमैन, टाटा संस
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण में भाग लेना और कुछ विचार साझा करना वास्तव में एक बड़ा विशेषाधिकार और सम्मान है। आर्थिक विकास के प्रभाव से जबरदस्त सामाजिक विकास भी हुआ है। गुजरात ने स्पष्ट रूप से खुद को भविष्य के प्रवेश-द्वार के रूप में स्थापित किया है। हम गुजरात को एक बहुत ही महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन के रूप में देखते हैं, न केवल बिजनेस ग्रोथ के लिए बल्कि भविष्य के एडवांस टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए भी, जिन्हें भारत, विकसित करना चाहता है।