एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेन्डसेन
माननीय प्रधानमंत्री जी से जब में पहली बार वाइब्रेंट गुजरात समिट में मिला था, तब जिन बातों ने मुझे अत्यंत प्रभावित किया, उनमें से एक पोर्ट सेक्टर के बारे में उनका विस्तृत ज्ञान तथा आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने में परिवहन सेक्टर के महत्व की उनकी गहरी समझ थी। गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के समय से ही उन्हें पोर्ट सेक्टर का बेहद विशिष्ट और गहन ज्ञान था।