मोदी सरकार ने किसान आयोग की कई सिफारिशों को लागू किया है। इसमें उन्नत बीज, सॉइल हेल्थ कार्ड, बेहतर बीमा और सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि पर किसान आयोग की सिफारिशों को लागू किया है और कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी में जोड़े गए किसान कल्याण पर भी काम किया है... 50% कृषि कार्यों में ग्रामीण महिलाओं का योगदान है। कृषि विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र के माध्यम से उनके बाजार एवं बिक्री संबंधी कौशल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।