कंवल सिब्बल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले के सभी भारतीय प्रधानमंत्री के इतर, वह भारत और उसकी जनता की वास्तविक जरूरतों की जमीनी हकीकतों को समझते हैं। उनकी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि, प्रारंभिक वर्षों में उनकी संपूर्ण भारत यात्रा, उनका राजनीतिक विकास, विरासत आधारित नहीं बल्कि प्रदर्शन आधारित है। देश के एक प्रमुख राज्य के राजनीतिक मुखिया होने के नाते उन्हें हमारे विशाल और जटिल देश का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक बौद्धिक, राजनीतिक और प्रशासनिक ग्राउंडिंग का अच्छा अनुभव मिला। उन्होंने अपने अप्रतिम कौशल और कई राष्ट्रीय अभियानों की शुरुआत की, जो उनके गहरे अनुभव से पैदा हुए उत्पाद हैं।