कमला प्रसाद-बिसेसर, प्रधानमंत्री, त्रिनिदाद और टोबैगो
प्रधानमंत्री मोदी, आप एक ट्रांसफॉर्मेशनल फोर्स हैं, जिन्होंने भारत भारत की शासन प्रणाली को बेहतर बनाया है और अपने देश को एक प्रमुख और शक्तिशाली वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित किया है। अपनी दूरदर्शी और भविष्य की सोच वाली योजनाओं से आपने भारतीय अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया है। आपने एक अरब से अधिक नागरिकों को सशक्त बनाया है और सबसे बढ़कर, आपने दुनिया भर में सभी भारतीयों के दिलों में गर्व की भावना पैदा की है।