आपकी (पीएम मोदी) नेतृत्व में भारत ने दुनिया की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। परन्तु आपकी करुणा और परोपकारिता का सबसे बड़ा प्रमाण वैक्सीन-इनिशिएटिव के माध्यम से मिला है। चार साल पहले, जब कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया था, कुछ अन्य देश मेडिकल सप्लाई को स्टॉक कर रहे थे, तब आपने यह सुनिश्चित किया कि वैक्सीन और अन्य जरूरी चीजें, त्रिनिदाद और टोबैगो सहित सबसे छोटे देशों तक भी पहुँचे। आपकी उदारता ने डर के माहौल में आशा और शांति का संचार किया। मैं फिर कहती हूं, यह केवल कूटनीति नहीं थी। यह भाईचारे और साझी मानवता का काम था।