भारतीय इनोवेटर्स ने इंजीनियरिंग और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में काफी प्रगति की है। उन्होंने मंगल ग्रह पर एक मिशन भेजा है। और उन्होंने ऐसी टेक-कंपनियों को लॉन्च और नेतृत्व किया है जो ऑटोनोमस व्हीकल्स, रोबोटिक्स, साइबर सिक्यूरिटी, क्लाइमेट डाटा और डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्रों में ग्लोबल लीडर हैं - ये सभी मानव स्थिति में सुधार और लोगों के उत्थान के लिए काम कर सकते हैं। भारत की वैश्विक भागीदारी न केवल भारत के लोगों के लाभ के लिए है, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर के लोगों के लाभ के लिए भी है।