कल्याण कृष्णमूर्ति, CEO, फ्लिपकार्ट ग्रुप
"TDS (स्रोत पर कर कटौती) दर को 1 प्रतिशत से घटाकर 0.1 प्रतिशत करने से विक्रेताओं के लिए कार्यशील पूंजी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। शहरी गवर्नेंस के लिए DPI (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) एप्लीकेशंस का डेवलपमेंट रोजमर्रा के जीवन को बेहतर और आसान बनाने की दिशा में सरकार के फोकस को दर्शाता है... यह व्यापक और समावेशी बजट 'विकसित भारत' के संकल्प सिद्धि की हमारी राष्ट्र की आकांक्षाओं के अनुरूप है और एक समृद्ध एवं समतापूर्ण समाज के लिए एक मजबूत नींव रखता है।"