किरण मजुमदार-शॉ
आप आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे परिवर्तनकारी इतिहास लिख रहे हैं। प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए आपके विजन में एक उद्यमी उत्साह है जिसने गैर-रेखीय विकास को चलाने के लिए स्टार्ट-अप क्रांति को बढ़ावा दिया। आपके डिजिटल साक्षरता के सपने ने उन लोगों को आशा की किरण दिखाई जिन लोगों को आर्थिक मुख्यधारा में शामिल करने पर ध्यान नहीं दिया गया और उनकी उपेक्षा की गई। आपने उन लाखों महिलाओं को सम्मन और अधिकार देने का काम किया है जो हमारे समाज को बदलने का काम कर रही हैं। आपका क्लीन एंड ग्रीन इंडिया मिशन हमारे देश के लिए एक ठोस भविष्य तैयार करेगा। आपके वैश्विक राजनीति के लिए शुक्रिया, वैश्विक लीग में भारत मजबूती से खड़ा हुआ है।