किरण मजूमदार-शॉ, एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, बायोकॉन & बायोकॉन बायोलॉजिक्स
“FY25 के लिए केंद्रीय बजट सरकार के चुनाव-पूर्व अंतरिम बजट पर आधारित है और इसमें इस बात के सकारात्मक संकेत हैं कि सरकार भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास को कैसे देख रही है... बजट में स्टार्टअप इकोसिस्टम पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है और 'एंजेल टैक्स' को समाप्त करके इसे बढ़ावा दिया गया है जिसका उद्देश्य स्टार्टअप्स में निवेश को बढ़ावा देना है तथा ‘कारोबारी सुगमता' पर जोर देने से MSME को लाभ होगा।”