कीथ स्वेंडसन, CEO, एपी मोलर-मर्स्क
वाइब्रेंट गुजरात में आकर वास्तव में अच्छा लग रहा है। देश के लिए उनका विजन-2047 और यह मैरीटाइम सेक्टर में कैसे फिट बैठता है, इस बारे में प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करने का अवसर मिलना एक बड़ा सम्मान है। प्रधानमंत्री के साथ इस पर चर्चा करने का अवसर मिलना बहुत रोमांचक है। मुझे कहना होगा कि उनकी नीतियां बहुत प्रेरक हैं और मैं इंडस्ट्री के बारे में उनकी विस्तृत जानकारी से बहुत प्रभावित हुआ।