कुमार मंगलम बिड़ला, चेयरमैन, आदित्य बिड़ला समूह
गुजरात एक तेजी से बदल रहे भारत की सबसे जीवंत तस्वीर है, शायद कुछ भी ऐसा नहीं है जो 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की तुलना में बेहतर और अधिक उपयुक्त है।  पिछले 5 वर्षों में गुजरात में 10 बिलियन डॉलर से अधिक का एफडीआई प्रवाह देखा गया है। इस राज्य में पारदर्शी, सुसंगत और नियम-आधारित आर्थिक व्यवस्था के परिणामस्वरूप यह संभव हो पाया है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाना चाहिए, जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, राज्य के परिदृश्य को बदलने के लिए परिश्रम के साथ कार्य किया है।