कुमार मंगलम बिड़ला, चेयरमैन, आदित्य बिड़ला ग्रुप
शॉर्ट-टर्म से परे सोचने और आर्थिक नीति के बारे में लॉन्ग-टर्म व्यू अपनाने की क्षमता मोदी सरकार की पहचान रही है। सरकार ने पिछले कई वर्षों में लगातार पूंजीगत व्यय में वृद्धि की है, जिसका विकास और निवेश पर कई गुना प्रभाव पड़ा है। बजट 2024 उस प्रतिबद्धता पर खरा उतरता है, जिसमें पूंजीगत व्यय आवंटन 11 ट्रिलियन रुपये या जीडीपी के 3.4% से अधिक है।