वर्षों से एक निश्चित कर व्यवस्था बनी हुई थी और जब इतने समय से कोई व्यवस्था होती है तो लोग उसके अभ्यस्त हो जाते हैं। हालांकि जब कोई नई व्यवस्था आती है तो इसे लेकर सबके मन में एक तरह की घबराहट होती है लेकिन लंबे समय में यह निश्चित तौर पर लाभदायक है। दूर का अगर सोचें तो यह देश को एकजुट करेगा, एक समान कर व्यवस्था लागू होगी, कर चोरी पर लगाम लगेगी जो एक अर्थव्यवस्था के लिए काफी फायदेमंद होगा।