महामहिम प्रधानमंत्री से मेरी मुलाकात अद्भुत थी और हमने बहुत सारे विषयों पर चर्चा की। वे बेहद स्नेही और सौम्य थे, जो सबकी बातें सम्मान के साथ सुन रहे थे। हमने संगीत के बारे में भी बात की, उन्होंने मुझे एक गाना दिखाया जो 'नाटू नाटू' के नाम से वायरल हो गया है।यह गाना इतना प्रसिद्ध हुआ कि कोरियाई एम्बेसी ने इसका कवर भी किया है। इसलिए, मैं इसे सीखने जा रहा हूँ।उन्होंने मेरी माँ के बारे में भी बात की, जो कानपुर से हैं, पीएम नेकहा कि हमारे बीच काफी कुछ साझा है। यह मेरे लिए वास्तव में एक सुंदर समय था और जब मैं यहाँ से निकलूँगा, तो सबसे पहले अपनी माँ से बात करूँगा और उनको इस मुलाकात के बारे में बताऊँगा। उन्हें बहुत खुशी हुई थी कि मैं महामहिम प्रधानमंत्री से मिल रहा हूँ, इसलिए यह एक महान सम्मान है।