गौतम अदानी, चेयरमैन, अदानी समूह
हम सभी जानते हैं माननीय प्रधानमंत्री मोदी कि आप वो आर्किटेक्ट हैं जिन्होंने वाइब्रेंट गुजरात समिट की परिकल्पना की है, किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि देश का एक दूर का कोना आपके सपने को पूरा करेगा और एक ऐसे जन आंदोलन को गति देगा जिससे भारत के औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव आएगा। वाइब्रेंट गुजरात आपकी दूरदर्शिता का पहला संकेत था। यह शिखर सम्मेलन आपके विचार, दूरदर्शिता, अभूतपूर्व पैमाने, सख्त शासन औरअपने विजन को अंजाम देने की कल का परिणाम है।