गौतम थापर
मैंने अपने प्रधानमंत्री से बहुत सी बातें सीखीं हैं। वह हमेशा हर चीज से पूरी तरह से अवगत रहते हैं, पुरानी बातों को याद रखते हैं, फैसला जल्दी लेते हैं और निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन करके लोगों का उद्धार करते हैं। वह काम के पूरा होने तक आपसे उस काम की प्रगति की जानकारी लेते रहते हैं। वह अपने क्षेत्र से जुड़ी हर जानकारी रखते हैं और आप विभिन्न विषयों पर भी उनसे बात कर सकते हैं और हर मुलाकात में मुझे उनसे कुछ जानने और सीखने को मिला है और उनकी यह खासियत आज भी आप देख सकते हैं।