जीएसटी देश में करों के क्षेत्र में सबसे बड़ा सुधार है। जीएसटी से विभिन्न प्रकार के वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले बहु स्तरीय अप्रत्यक्ष करों के खत्म होने की उम्मीद है और देश को एक राष्ट्रीय बाजार बनाने की दिशा में यह केंद्रीय और राज्य स्तरीय शुल्कों और करों को भी निर्धारित करेगा। आगे आने वाले वर्षों में जीएसटी देश में जरूरी पारदर्शिता और उच्च निवेश लेकर आयेगा और हम आशा करते हैं कि बढ़े हुए कर राजस्व की वजह से भारत के जीडीपी में भी कुछ अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।