जगदीश भगवती
मैं नरेंद्रभाई से प्रधानमंत्री बनने और उससे पहले भी मिल चुका हूं। मुझे 'गुड गवर्नेंस' को लेकर उनके नजरिये के बारे में पूछने के भी मौका मिला। मैं केवल एक ही उत्तर दूंगा जो मुझे सही लगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें गांव में एक बस स्टॉप बनाना हो तो उन्हें केवल सीमेंट की जरूरत पड़ेगी। लेकिन वह चाहते थे कि बसें समय से आएं और जाएं। इससे भी ज्यादा जरूरी, जबकि सारे गांव वाले बस में सफर कर रहे हैं, उन्हें एक ऐसे कंडक्टर की जरूरत है जो उनके प्रति सौम्य और आदरभाव रखता हो। मुझे शक है कि अगर दून स्कूल और ऑक्सफोर्ड एलम्स जिन्होंने लंबे समय तक भारत को चलाया वो भी इस तरह से नहीं सोच पाएंगे।