"FY25 के लिए पूर्ण बजट नीतिगत निरंतरता का संकेत देता है और फिस्कल कंसोलिडेशन पर ध्यान केंद्रित करता है, जो पिछली सरकार का एक केंद्रीय सिद्धांत था। यह सरकार के प्रमुख फोकस क्षेत्रों को भी रेखांकित करता है जो राजकोषीय विवेक, रोजगार सृजन, इंफ्रास्ट्रक्चर के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और कर व्यवस्था का सरलीकरण हैं।"