जेफरी चुन, ग्लोबल सीईओ, सिमटेक
वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 में भाग लेना और इंडस्ट्री वर्ल्ड के ग्लोबल तथा लीडर्स के साथ बातचीत करने का अवसर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024, तेजी से बढ़ते देश भारत में एक नया सप्लाई चेन नेटवर्क बनाने के ग्लोबल मूवमेंट को प्रदर्शित करता है। और कोरिया की एक कंपनी के रूप में Simmtech इस आंदोलन का हिस्सा बनकर बहुत गौरवान्वित है, जिससे समृद्ध गुजरात बनाने में एक नया मील का पत्थर हासिल करने के लिए आत्मनिर्भर भारत सप्लाई चेन बनाई जा रही है।