जेफ वाइनर
प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुछ समय व्यतीत करें और स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों के बारे में बात करें तब पता चलता है कि उनकी उपस्थिति सिर्फ सोशल मीडिया प्रबंधन तक सीमित नही है बल्कि वह शासन पर लागू होती है। प्रधानमंत्री ने अपने दशकों पुराने राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल स्टार्ट-अप संस्थापकों की उद्यमशीलता की भावना, जुनून और ऊर्जा के परिणाम जानने में किया है।