जैमी डिमोन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेपीमोर्गन चेस
भारत निश्चित तौर पर एक उज्जवल स्थान है। आज आप दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था हैं और आप बदलाव ला रहे हैं। जब लोग तिमाही या सालाना विकास की बात करते हैं तो मेरी उसमें कोई दिलचस्पी नहीं होती। मैं देश को जिस तरह से देखता हूं वह यह है कि अगले 20-30 वर्षों तक उसमें क्या संभावनाएं हैं, और भारत के लिए क्या सही है।