जॉन चेम्बर्स, कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ, सिस्को सिस्टम्स
मुझे लगता है कि पिछले तीन वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था ने ऐसे मुकाम हासिल किए हैं जो पूरे विश्व के लिए एक आदर्श है। मैं मानता हूँ कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने नीति निर्धारित करते हुए दूरदर्शिता दिखाई है और कार्यों का क्रियान्वयन इतनी तेज़ गति से किया है जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं थी और इसके परिणामस्वरूप भारत की छवि एक धीरे-धीरे अनुसरण करने वाले (स्लो फॉलोअर) देश से बदलकर तेज़ी से नवोन्मेष करने वाले (फ़ास्ट इनोवेटर) देश के रूप में बनी है।