भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है और सैमसंग के लिए बहुत बड़ा अवसर प्रदान करता है। हम भारत में निवेश करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक थेऔर मुझे खुशी है कि नोएडा की फैक्ट्री हमारी सबसे बड़ी फैसिलिटीज में से एक बनकर उभरी है, जो न केवल भारत के लिए, बल्कि दुनिया के लिए मैन्युफैक्चरिंग कर रही है।