जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति
हमने एक साथ बहुत समय बिताया है, जब मैं (जो बाइडेन) उपराष्ट्रपति था और आप (नरेन्द्र मोदी) हाल में ही प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद जब से मैं राष्ट्रपति बना हूं, हमने आपसी विश्वास, स्पष्टता और सम्मान पर निर्मित रिश्तों को कायम रखा है। इस सदी में दुनिया के सामने जो चुनौतियां और अवसर हैं, उसके लिए आवश्यक है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका मिलकर काम करें और नेतृत्व करें। और हम ऐसा कर रहे हैं। आपकी साझेदारी से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के अपने विजन को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच क्वाड को मजबूत और उन्नत किया है।