प्रधानमंत्री जी आपकी अग्रणी ऊर्जा और गतिशीलता से भारत में कई लोगों के लिए नया अवसरों के द्वार खोले हैं। बुनियादी ढांचे में आपकी सरकार का निवेश "डिजिटल इंडिया" को सफल बनाने की दिशा में अग्रसर है और भारत इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। आपकी नीति की पहल लोगों को सशक्त बनाने और भारतीय लोगों की विशाल प्रतिभा का उपयोग करने की होती है। वे दुनिया के लिए एक उदाहरण है।