डेनिस फ्रांसिस, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष
"भारत पिछले पांच या छह वर्षों में सिर्फ स्मार्टफोन के इस्तेमाल से 800 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सक्षम रहा है। भारत के ग्रामीण किसान, जिनका कभी बैंकिंग सिस्टम से कोई वास्ता नहीं था, अब अपने सभी व्यवसाय अपने स्मार्टफोन पर कर पा रहे हैं। वे अपने बिलों का भुगतान करते हैं और ऑर्डर के लिए पेमेंट हासिल करते हैं...800 मिलियन लोग गरीबी से बाहर निकल आए हैं क्योंकि भारत में इंटरनेट की पहुँच काफी ज्यादा है और लगभग हर किसी के पास सेलफोन है।"