डॉ. टोबियास मेयर, ड्यूश पोस्ट डीएचएल ग्रुप के सीईओ
हम भारत में रियल मोमेंटम देख रहे हैं। डीएचएल 45 साल से भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। हमें इस यात्रा के भागीदार होने पर बहुत गर्व है और हम भारत से लगाव रखते हैं। यह हमारे लिए अच्छा बाजार है। हम काफी उत्साहित हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की जमीन तैयार की जा रही है और इसके बेहतरीन नतीजे देखने को मिलेंगे।