संयुक्त अरब अमीरात और भारत एक महान विरासत के अलावा शांति, प्यार जैसे मूल्यों को साझा करते हैं। दोनों देशों को बीच काफी पुराने संबंध हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यूएई यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं। भारत की तेजी से बढ़ती हुई विकास दर के परिणामस्वरूप संयुक्त अरब अमीरात के भारत निवेश का एक बड़ा बाजार है। इंनफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र संयुक्त अरब अमीरात की उच्च प्राथमिकता हैं और हम भविष्य में बेहतर पारस्परिक निवेश के लिए कई अवसर प्रदान करते हैं।