प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा, सक्रियता और संवाद करने की इच्छा वैश्विक मंच पर भारत की एक प्रमुख ताकत है, लेकिन उन्हें और अधिक समर्थन मिलना चाहिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद की कूटनीतिक पहल; राष्ट्रीय संकल्प और प्रभावी संवाद का एक अहम क्षण था। इसने यह साबित किया कि जब भारत एकजुट होता है, तो वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात स्पष्टता और विश्वास के साथ रख सकता है।