मुझे लगता है कि भारत सही दिशा में है। मुझे लगता है कि वह सही काम कर रहा है, जैसे मैं कह रहा था कि वह (पीएम मोदी) सभी सही फैसले ले रहे हैं, वह अपने लोगों के लिए स्पेस का उपयोग कर रहे हैं और यही आपको करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है, मुझे लगता है कि स्पेस किसी देश के लिए बहुत कुछ करता है, मुझे लगता है कि लोगों को स्पेस में भेजने के लिए स्पेस प्रोग्राम बनाना बेहद कठिन है, यह इसका सबसे कठिन हिस्सा है। लेकिन मुझे लगता है कि भारत उस लक्ष्य की ओर अविश्वसनीय गति से आगे बढ़ रहा है, साथ ही चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग पर बधाई! चंद्रमा पर इस लॉन्चिंग के बाद जल्द ही हम भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को देखेंगे। मुझे लगता है कि इससे भारत को फायदा होने वाला है।