नादिर गोदरेज, CMD, गोदरेज इंडस्ट्रीज
विश्व स्तर पर अन्य देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है। बाकी देशों ने महामारी के दौरान झटके झेले हैं, भारत इससे काफी हद तक बच गया है। भारत में रियल एस्टेट सायकल बहुत अच्छा चल रहा है। यह आंशिक रूप से बहुत अच्छी भारतीय आर्थिक वृद्धि के कारण है। मुझे लगता है कि भारत में वास्तविक ब्याज दरें बहुत उचित हैं। समस्याओं में से एक यह है कि जलवायु परिवर्तन, कृषि को बहुत बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। दूसरी बड़ी बात यह है कि सरकार कई सकारात्मक काम कर रही है। ऑयल पाम नीति एक ऐसी चीज़ है जिसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है।