निकोला बीयर, वाइस प्रेसिडेंट, यूरोपियन पार्लियामेंट
भारत वास्तव में एक अद्भुत देश है और उसने न केवल G20 में, बल्कि P20 में भी बहुत सफल अध्यक्षता निभाई है। मैं बहुत आभारी हूं कि पीएम मोदी ने आतंकवाद का उल्लेख किया और यह हमारे कॉमन टेक्स्ट का भी हिस्सा है, क्योंकि किसी भी देश में या किसी भी अवसर पर लोगों के खिलाफ आतंकवाद को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। इसलिए यह कभी भी अन्य राष्ट्रों या लोगों पर थोपने का टूल नहीं बन सकता।