भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को आगे ले जाने की दिशा में स्टार्ट-अप इंडिया एक बेहद प्रेरित करने वाली शुरुआत है। इसने भारतीय लोगों के नवाचार और विशिष्ट समस्याओं के समाधान की क्षमता को भी बढ़ावा दिया जिसका हम देश में हमेशा सामना करते हैं। यह देखना काफी सुखद है कि सरकार देश के आर्थिक तंत्र की मजबूती और विकास के लिए कई सुधार किये हैं। वक्त की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित योजनाओं को लागू किया जाए। मुझे विश्वास है कि आज का कार्यक्रम उन लोगों को प्रोत्साहित करने का काम करेगा जो लोग शुरुआत करने और बदलाव लाने के लिए दीवारों के पीछे बैठे हुए हैं।