नीलेश शाह, MD, Kotak AMC
“यह बजट भारत के T20 विश्व कप अभियान की तरह है। हम फाइनल तक सभी मैच जीत रहे थे। हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गए और फिर फाइनल में थोड़ा दबाव था, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने एक खूबसूरत कैच लपककर हमें विश्व कप विजेता बना दिया। यह बजट सूर्यकुमार यादव के कैच की तरह है। यह असंभव की त्रिमूर्ति- राजकोषीय विवेक का मार्ग, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के लिए समर्थन और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए रोजगार सृजन को हासिल करता है। मेरी प्रार्थना है कि यह कैच अंततः हमें विकसित भारत बनने में मदद करे।”