मैं प्रधानमंत्री के रूप में आपकी असाधारण उपलब्धियों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री पद पर लगभग 11 वर्षों तक रहने के दौरान आपने कोविड संकट का सामना किया है और फिर भी भारत की इकोनॉमी को 50% तक बढ़ाने में कामयाब रहे हैं।
आपने अपने 25 करोड़ नागरिकों को गरीबी से बाहर निकाला है और अत्यधिक गरीबी को समाप्त किया है। और आज, भारत विशाल इनोवेटिव पोटेंशियल के साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी है।
आप पहले देश थे—पहला देश—जो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा, और इस उपलब्धि के साथ आपने भारत की असाधारण तकनीकी क्षमता की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।"