पीयूष पाण्डेय
टूरिज्म कैंपेन का मेरा पहला शूट गिर में ही था। शूट के बाद, नरेंद्र भाई ने बच्चन जी से फोन पर बात की और उसके बाद मुझे लाइन पर आने का कहा। फोन उठाते वक्त मैं ये अपेक्षा कर रहा था कि वह मुझसे ठेठ क्लाइंट वाले सवाल पूछेंगे, 'शूट कैसा रहा?' मैं अपने कानों पर विश्वास ही नहीं कर सका जब उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या मेरे लोग आपकी देखभाल कर रहे हैं?' सिर्फ यही नहीं इसके बाद भी उन्होंने कहा, 'अमिताभ जी देश की अमानत हैं, और आप हमारी।' मैं एक नेतृत्व के पाठ रूप में वो शब्द कभी नहीं भूलूंगा।