पीयूष पाण्डेय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ओगिल्वी एंड माथर को गुजरात पर्यटन के एडवरटाइजिंग एजेंसी के तौर पर चुना गया था। उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से समझाया। मोदीजी उसके इतिहास, संस्कृति, गिर के पहाड़ों, साधुओं और शेरों एवं मनुष्यों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के बारे में बात करने लगे। वो ऐसे बातें कर रहे थे जैसे वो वहां सैकड़ों साल रहे हों। मेरे लिए वह कोई जानकारी नहीं थी, यह ज्ञान और जुनून के बारे में एक सबक था।