"मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मैं दुनिया के सबसे ऊँचे पहाड़ पर चढ़ने में कामयाब हो पाऊँगी और फिर भारत के प्रधानमंत्री से मिलना भी एकदम उम्मीद से परे था। मैं एक छोटे से शहर से आती हूँ और प्रधानमंत्री से मिलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण था। उन्होंने लगभग एक घंटे की इस मुलाकात में मुझसे एक परिवार के सदस्य की तरह मित्रवत बातचीत की। वे बहुत प्रेरक थे और मुझे उनसे बहुत सपोर्ट मिला। मेरे जीवन पर एक व्यापक प्रभाव डालने के लिए मैं मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हूँ । मैं एक गरीब पृष्ठभूमि की आदिवासी लड़की हूँ, मेरे माता-पिता किसान हैं और अवसरों का अभाव है लेकिन अब लोग मुझे जानते हैं क्योंकि मैं प्रधानमंत्री से मिली हूँ और मेरे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है।"