माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलना एक सम्मान का अवसर है। वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में अपने विचार साझा किए। हमारे बीच एक सार्थक बातचीत हुई और मेरे लिए यह एक सपने के सच होने जैसा था। वे जिस तन्मयता से देश के लिए काम कर रहे हैं, उसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ और कामना करता हूँ कि प्रत्येक भारतीय 'श्रेष्ठ भारत' के निर्माण की दिशा में उनसे प्रेरणा ले।