पृथ्वीराज टोंडिमन, भारतीय ट्रैप टीम राइफल शूटर
मैं प्रधानमंत्री मोदी के अटूट समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। प्रशिक्षण के लिए बढ़ी हुई धनराशि और बेहतर सुविधाओं ने एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है। यह पहली बार है जब हमने कोई पदक हासिल किया है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक होगा।