यह बेहद सार्थक बैठक थी। प्रधानमंत्री निश्चित रूप से एक बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति हैं, जो व्यापार को समझते हैं, जो कि बहुत उत्साहजनक भी है। प्रधानमंत्री ने भारत के लिए अपने सपनों और अपनी नैतिकता के बारे में बात की जो वास्तव में एक शक्तिशाली संदेश था। ऑस्ट्रेलियनसुपर निश्चित रूप से भारत में और विशेष रूप से नेशनल इंडियन इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) में निवेश करता है और भारत में निवेश करने का हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा है।