यह एक बेहतरीन बजट है और कोई भी कारण नहीं है कि कोई अर्थव्यवस्था या बाज़ारों के बारे में निराशावादी हो। राजकोषीय प्रगति बहुत अच्छी है क्योंकि अगर पूंजी की लागत कम हो जाती है, तो सरकार की सकल और शुद्ध उधारी कम हो जाती है और कुल मिलाकर कारोबारी सुगमता को बेहतर बनाने पर बहुत ध्यान दिया जाता है, डायरेक्ट-इनडायरेक्ट टैक्सेशन में स्थिरता होती है...पूंजी की कम लागत से समय के साथ-साथ अधिक पूंजीगत व्यय और तेज़ विकास होना चाहिए।