वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संतुलित और ग्रोथ ओरिएंटेड अंतरिम बजट को देखकर खुशी हो रही है। बजट देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ावा देने, एक अनुकूल इकोसिस्टम बनाने पर केंद्रित है जो इनोवेशन और उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है और विभिन्न क्षेत्रों में बदलावकारी प्रगति के लिए आधार तैयार करता है।