प्रीतीश नंदी
नरेंद्र मोदी वास्तव में एक उल्लेखनीय व्यक्ति हैं जिनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह हमेशा उन लोगों के पहुंच में हैं जो समस्याओं से जूझ रहे हैं और अन्याय का सामना कर रहे हैं। मैंने जब ऐसी किसी भी समस्या को उनके सामने रखा उसका तुरंत समाधान हुआ, और इस तरह से समाधान किया गया जिससे न्याय प्रभावित भी न हो और गलत भी सही हो जाए। बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने कई क्रांतिकारी काम करने की कोशिश की। कुछ पूरा भी हुआ। कुछ रास्ते में हैं। उनका असली कौशल नौकरशाही की अव्यवस्था में कटौती करने और वास्तविक परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने में दिखाई देता है। भारत उनके इस योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद करेगा।