भारत में एजुकेशन, स्किल और रिसर्च के भविष्य के बारे में हमारी वास्तव में शानदार बातचीत हुई...कल, हम गिफ्ट सिटी में पहले इंटरनेशनल ब्रांच कैंपस का उद्घाटन कर रहे हैं...हमारे पास पहले से ही 100 स्थानों के लिए 500 आवेदन आ चुके हैं। इसलिए, इसमें काफी रुचि है... यह (गुजरात) एक ऐसा राज्य है जो बहुत तेजी से बदल रहा है। हर बार जब आप आते हैं और यात्रा करते हैं, तो आप बदलाव और प्रगति देखते हैं। जनसंख्या बढ़ रही है, गुजरात का ग्लोबल आउटलुक बदल रहा है, यह कहीं अधिक व्यापक हो रहा है तथा दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए खुल रहा है।