भारत में डिजिटल क्रांति इस मायने में बेहद खास है कि इसका उपयोग सरकार ने समाज के सभी लोगों को, लाभ पहुंचाने के लिए किया है। यह केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही लाभ देने तक सीमित नहीं है, और मेरा मानना है कि यह दुनिया के अधिकतर दूसरे देशों से बहुत अलग है। इसलिए, मुझे लगता है कि भारत की सफलता अनोखी है और बाकी देश इससे सीख सकते हैं।